Latest Posts

फारबिसगंज कॉलेज बी.एड. प्रभाग में डांडिया उत्सव की धूम | सत्र 2026-28

फारबिसगंज कॉलेज के बी.एड. प्रभाग में उमंग के साथ हुआ डांडिया उत्सव
डांडिया उत्सव में पारंपरिक परिधानों में छात्रध्यापक
📅 16 अक्टूबर 2026📍 फारबिसगंज, अररिया🎓 बी.एड. प्रभाग, सत्र 2026-28

फारबिसगंज कॉलेज के बी.एड. प्रभाग में उमंग के साथ हुआ डांडिया उत्सव

फारबिसगंज (अररिया).फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज के बी.एड. प्रभाग में पारंपरिक उल्लास के साथ ‘डांडिया उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में बी.एड. प्रभाग के कला एवं संस्कृति के प्राध्यापक राजेश कुमार के नेतृत्व में सत्र 2026-28 के छात्रध्यापकों और छात्रध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों की ऊर्जा ने पूरे परिसर को जीवंत कर दिया।

डांडिया नृत्य की झलक

कार्यक्रम में बी.एड. प्रभाग के विभागाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह एवं प्रभाग के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों में राजेश कुमार, अनंत शंकर, राहुल कुमार और अन्य ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान गौरव, अनुज, सुमन, पूजा, सपना, खुशी, साक्षी, मानसी, श्रुति, अंशु, नवजीवन, जिंकी, प्रिया, मनीषा, प्रेरणा, ऋषि, निशा, संध्या, पलक, कुंदन, अनुपम,नूर , साजिया और अश्विनी सहित कई अन्य छात्रध्यापकों व छात्रध्यापिकाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

गरबा और डांडिया में झूमते विद्यार्थी

शिक्षक-प्रशिक्षण के दौरान इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों का होना भावी शिक्षकों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक है। किताबी ज्ञान के साथ ऐसे उत्सव विद्यार्थियों में आपसी सामंजस्य, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का विकास करते हैं, जो भविष्य के शिक्षण कार्य में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

यह उत्सव केवल आनंद का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षकों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने और उनमें रचनात्मकता का संचार करने का एक सशक्त जरिया है।

गरिमामयी उपस्थिति

विपिन कुमार सिंहविभागाध्यक्ष, बी.एड. प्रभाग
राजेश कुमारकला एवं संस्कृति , बी.एड. प्रभाग
अनंत शंकरबी.एड. प्रभाग
राहुल कुमारबी.एड. प्रभाग

सक्रिय सहभागिता

सत्र 2026-28 के छात्रध्यापक और छात्रध्यापिकाएँ

उत्सव की झलकियाँ

फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज (अररिया)
बी.एड. प्रभाग · सत्र 2026-28

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url